Tuesday, March 10, 2020

हमारा जन्म सिर्फ मरने के लिए नहीं हुआ है। हम दुनिया को कुछ देने के लिए आये हैं। हम कुछ देकर ही जाएंगे। हम दुनिया के खूबसूरती में कुछ जोड़ने आये हैं। लाख परिस्थितियां प्रतिकूल हो, हम उसे अनुकूल बनाएंगे। हम किसी भी हालात में अराजक नहीं होंगे। जिनमें संभावना है उनके ही जीवन में दुख है। फूलों की जिंदगी छोटी होती है लेकिन वे हमेशा फूलों को ही जन्म देते हैं। हम भी कोमलता को ही पैदा करेंगे और एक दिन चुपचाप चले जाएंगे। 

No comments:

Post a Comment